पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

28 कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना। पंचायतचुनाव के तृतीय चरण की ट्रेनिंग से बुधवार को गायब रहे 28 कर्मचारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। कारण बताओ नोटिस देने उसके जवाब के बाद इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण लेने जल संसाधन विभाग जौरा के सब इंजीनियर एसके द्विवेदी, एसके मिश्रा, जीडी गर्ग, जिला रोजगार कार्यालय के नरेश सिंह राणा, नगरपालिका मुरैना के चांदसिंह गुर्जर, मनोज कुमार, माली मनोज, नूर मोहम्मद, रमेश, राजेंद्र, गादीलाल, मुकेश, पशुपालन विभाग के योगेश सोनलकर, सहकारिता उपायुक्त कार्यालय के ओंकारनाथ शर्मा, आरके जैन, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अमरसिंह, महाप्रबंधक वृत संचालन/संधारण के मुकेश कुमार, हाईस्कूल मुरैनागांव के रिंकू परमार, नायकपुरा हायर सेकंडरी स्कूल के रफीक, हायर सेकंडरी स्कूल जौरा के शांतिलाल शर्मा, पीडब्ल्यूडी उप संभाग क्रमांक चार मुरेना के सदिल अली, इंद्रसिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के बनवारीलाल शर्मा, हायर सेकंडरी मुरैना गांव के अमेंद्र वीरसिंह, रामदास नरवरिया, हायर सेकंडरी जौरा के हाकिम सिंह, बच्चू सिंह अनुपस्थित थे।