सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को नोटिस
मुरैना। इंदिराआवास योजना के लक्ष्यपूर्ति हेतु कम प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर विस्तार अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशीष कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिनमें सबलगढ़ जनपद के बीरेन्द्र सिलावट, रमेशचन्द्र जालोनिया, जौरा जनपद में राकेश चौहान, शिवचरन शाक्य, पहाडगढ जनपद आरपी शर्मा, आरबीएस तोमर, आर के राजपूत और एमएस गुंजवार जनपद पोरसा में आरजी गुप्ता, रमेश सिंह तोमर शामिल है। उक्त सभी को दो वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोके जाने हेतु नोटिस दिया गया है।