- Hindi News
- लक्ष्य से पिछड़े तो बोले चुनाव में लगे थे
लक्ष्य से पिछड़े तो बोले-चुनाव में लगे थे
भाजपाके सदस्यता अभियान में जिला लक्ष्य से पिछड़ गया है। पिछले दिनों भोपाल में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने जिला पदाधिकारियों की खिंचाई भी की है।
भाजपा की सदस्यता लेने के लिए पार्टी का टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। सदस्यता लेने के लिए इच्छुक को अपने मोबाइल से मिस कॉल करना होता है। बाद में टोल फ्री नम्बर से व्यक्ति के मोबाइल पर पुन: एक नंबर आता है। सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को अपनी डिटेल लिखकर इस नंबर पर एसएमएस करना होती है तब वह व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन पाता है।
सदस्यता अभियान में बैठे पदाधिकारी
^ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के कारण सदस्यता अभियान में कुछ धीमा था, लेकिन अब अभियान में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ नगरीय क्षेत्रों में तो टारगेट पूरा भी कर लिया गया है। \\\'\\\' अंबारामकराडा, संभागीय संगठन मंत्री भाजपा
अब क्या हो रहा है
प्रदेशनेतृत्व की खिचाई के बाद जिला पदाधिकारी सक्रीय हुए हैं। अब पार्टी कार्यकर्ताओं ने वार्डों की वोटरलिस्ट सामने रखकर लोगों की बिना सहमति के उनकी जानकारी सदस्यता फार्म पर भरना शुरू कर दी है। मजेदार बात यह है कि लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में वोटरलिस्ट से नाम ढूंढकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है और लोगों को मालूम भी नहीं है कि वे भाजपा के सक्रीय सदस्य बन चुके हैं।
यह रही खामी
भाजपाके सक्रिय सदस्यों को सौ-सौ नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। निर्देश के बाद कार्यकर्ता अपने काम में लग गए। उन्होंने लोगों के मोबाइल से टोल फ्री नम्बर पर मिस कॉल कराये और उनके नाम अपनी लिस्ट में पार्टी पदाधिकारियों को कार्य प्रगति दिखाने के लिए लिख लिए, लेकिन अधिकांश सदस्यों ने मिस कॉल के बाद प्राप्त नम्बर पर सदस्यता ले रहे सदस्य की डिटेल नहीं भेजी जिससे ये सदस्यता रिजेक्ट मानी गई।
सदस्यता अभियान