आज कई क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली
मुरैना| विद्युतफीडरों पर आवश्यक कार्यों के कारण 12 फरवरी को शहर के कई हिस्सों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एटूजेड कंपनी द्वारा अतिआवश्यक कार्य करने हेतु 33 इंडस्ट्रियल जडेरूआ फीडर, 33 केवी शिकारपुर फीडर 12 फरवरी को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगा। जिसके कारण संबंधित इंडस्ट्रियल क्षेत्र, आगरा रोड, जौरा रोड, गणेशपुरा, तुलसी कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, पुलिस लाइन, जेल रोड, जीवाराम की बाउंड्री वाले क्षेत्र में बिजली नहीं बाउण्ड्री इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकेगी।