पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बदमाशों ने फेंके पत्थर

पेट्रोल पंप व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बदमाशों ने फेंके पत्थर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मृतक पेट्रोल पंप व्यवसायी के भाई छोटू ने विधायक रुस्तम सिंह से कहा पप्पू लोहिया आपके नाम से देता है धमकियां।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

पेट्रोलपंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की मौत से उनका परिवार उबर भी नहीं पाया है कि शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर धमकी भरे लहजे में गालियां दीं। इतना ही नहीं उनके जगदंबा पैलेस स्थिति प्रतिष्ठान पर भी रात के वक्त अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंककर मारे, यहां स्व. गिर्राज का भाई छोटू सो रहा था। इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है।

शहर के नैनागढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप मालिक गिर्राज अग्रवाल के जगदंबा पैलेस पर यह मामला तब गरमाया जब वहां विधायक रुस्तम सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां जब विधायक ने गिर्राज के भाई छोटू उर्फ राधाकृष्ण अग्रवाल से इस मामले की जानकारी ली तो उन्होंने साफ कह दिया कि पप्पू लोहिया उसका भाई रामवीर गुर्जर उनसे कहते हैं कि हमारे ऊपर तो विधायक रुस्तम सिंह का हाथ है। उन्होंने ही हमको पहले हाजिर कराया था, कहा था कि अगर कोई और भी गिर्राज का मर्डर कर गया तो तुम लोगों पर हत्या का केस लग जाएगा, इसलिए हाजिर हो जाओ।

विधायकबोले-मैं नहीं करता गुंडे-बदमाशों की मदद: बदमाशपप्पू लोहिया द्वारा छोटू से कही गई बात सामने आने पर रुस्तम सिंह ने छोटू से कहा कि मैं कभी भी गुंडे-बदमाशों की मदद नहीं करता हूं।

रातको पुलिस पहुंची पैलेस पर : छोटूने बताया कि सूचना देने पर रात को पुलिस आई थी। क्योंकि बदमाशों से उनको खतरा है। लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे।

अपराधियोंको भाजपा नेताओं का संरक्षण : शनिवारको जगदंबा पैलेस पहुंचे लहार विधायक डा.गोविंद सिंह ने कहा कि अपराधियों को भाजपा के नेताओं, जनप्रतिनिधियों का संरक्षण है। यहां एसपी सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। अगर कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल नहीं हुई तो कल किसी और व्यापारी की हत्या होगी।

पेट्रोल पंप मालिक स्वर्गीय गिर्राज अग्रवाल के भाई छोटू अग्रवाल से चर्चा करते लहार विधायक डाॅ. गोविंद सिंह।

दहशत में परिवार