- Hindi News
- नगर पालिका ने चौराहों पर नहीं जलवाए अलाव
नगर पालिका ने चौराहों पर नहीं जलवाए अलाव
मुरैना| सर्दीशनिवार से तेज हो गई है, लेकिन नगरपालिका ने अब तक यहां चौराहों पर अलाव नहीं जलवाए हैं। जबकि ठंड और बारिश के बीच शहर के बस स्टैंड रेलवे स्टेशन समेत बाजार में भी गरीब लोग ठिठुरते नजर आए। उधर सबलगढ़ कस्बे में भी वहां की नगरपालिका ने चौराहों पर अलाव नहीं जलवाए हैं, जबकि लोगों ने अलाव जलाने की मांग की है, क्योंकि ठंड बढ़ती जा रही है।