- Hindi News
- ‘सामुदायिक सहभागिता से स्थापित हो नल जल योजना’
‘सामुदायिक सहभागिता से स्थापित हो नल-जल योजना’
मुरैना| जौराके सिविल अस्पताल में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएचई विभाग के जिला समन्वयक हाकिम सिंह वरुण ने कहा कि नल-जल योजनाएं सामुदायिक सहभागिता से स्थापित होना चाहिए। शनिवार को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अवतार स्मृति शिक्षा एवं कल्याण समिति ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से आयोजित किया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम को पीएचई जौरा के सतेंद्र अनुरागी, महेंद्र पाल सिंह सहित समिति के कार्यकारी निर्देशक वीरेंद्र सिंह हर्षाना ने भी संबोधित किया।