पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो स्थानों से अवैध शराब बीयर जब्त

दो स्थानों से अवैध शराब बीयर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैंटरा/मुरैना| टैंटरासरायछौला पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम छापामार कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से अवैध शराब बीयर जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक सरायछौला थाना क्षेत्र स्थित बाबू सिंह का पुरा गांव में रहने वाला आशाराम पुत्र बदले राम शुक्रवार को जारह गांव में अवैध रूप से शराब बीयर की बोतलें बेच रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आशाराम के कब्जे से पुलिस ने 700 रुपए की बीयर 1600 रुपए की देशी शराब जब्त की है। इसी तरह टैंटरा रेलवे स्टेशन के पास गोदोली गुई गांव निवासी रामअवतार पुत्र रामस्वरूप को भी पुलिस ने अवैध शराब बेचते पकड़ लिया।