- Hindi News
- दिमनी के क्वारी नदी पुल का मेंटेनेंस शुरू
दिमनी के क्वारी नदी पुल का मेंटेनेंस शुरू
मुरैना| मुरैनाअंबाह के बीच दिमनी के पास क्वारी नदी पर बने पुल का मेंटेनेंस कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार से शुरू हुआ काम शनिवार को प्रगति पर था। यहां पहले एक ओर के हिस्से को सुधारा जा रहा है, इसके बाद दूसरी तरफ का भाग दुरुस्त किया जाएगा। शनिवार को दिमनी पुल देखा गया कि यहा मेंटेनेंस कार्य प्रगति पर था। ड्रिल मशीन से पुल के बायीं ओर के हिस्से को खोदा जा रहा था। इसमें मेंटेनेंस के बाद इसके दायीं ओर के भाग को सुधारा जाएगा। क्योंकि एक साथ पुल का मेंटेनेंस करने पर आवागमन प्रभावित हो जाएगा।
पुल का मेंटेनेंस कार्य करते ठेकेदार के कर्मचारी।