भारत विकास परिषद की बैठक आज
मुरैना| भारतविकास परिषद की विवेकानंद शाखा एक आवश्यक बैठक 14 दिसंबर को अपराह्न 3.30 बजे शहर के अभ्युदय आश्रम में आयोजित की गई है। संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण हर्षाना सचिव रामकिशन गुप्ता ने बताया कि इस बैठक को संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सीए अश्विनी माहेश्वरी संबोधित करेंगे। बैठक में संगठन द्वारा गठन से अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कुछ खास बिंदुओं पर चर्चा होगी। जिनमें स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापना, समग्र बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वरिष्ठ दंपति सम्मान समारोह बच्चों को कम्प्यूटर देने के बिंदु शामिल हैं।