- Hindi News
- सांस्कृतिक सप्ताह में सजाए फलाहारी व्यंजन
सांस्कृतिक सप्ताह में सजाए फलाहारी व्यंजन
सांस्कृतिक सप्ताह में सजाए फलाहारी व्यंजन
मुरैना। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को फलाहारी व्यंजन बनाओ डांस प्रतियोगिता कराई गईं। विजेता प्रतिभागियों को उद्यमी रमेश चंद्र गर्ग ने पुरस्कार प्रदान किए। टीआरपुरम स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित फलाहारी व्यंजन बनाओ कार्यक्रम में 35 युवतियों ने भाग लिया। आकर्षक व्यंजन बनाने के लिए काजल बंसल को प्रथम विजेता घोषित किया गया। द्वितीय विजेता का पुरस्कार श्वेता मित्तल को, तृतीय निधि गर्ग को, चतुर्थ सोनम गर्ग को तथा पांचवा पुरस्कार से नेंसी मंगल को नवाजा गया। वहीं डांस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों ने पुराने गीतों में मनोहारी डांस किए। नीरल गर्ग के डांस को देखकर दर्शकों ने कई बार तालियां बजाईं। डांस प्रतियोगिता में तरुण बंसल दूसरे, सगुन मोदी कृतिका मित्तल तीसरे, सिम्मी बंसल चौथे संस्कृति बंसल पांचवे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल की कामिनी मित्तल, गिर्राज किशोर सिंघल, कमलेश बंसल, सुधीर गोयल, मोहन बंसल आदि उपस्थित थे।