पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरेंद्र शर्मा बने अंबाह नपा के प्रभारी सीएमओ

सुरेंद्र शर्मा बने अंबाह नपा के प्रभारी सीएमओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | गोहदनगर पालिका में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत सुरेंद्र शर्मा को अंबाह नगर पालिका का प्रभारी सीएमओ बनाया गया है। श्री शर्मा सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। याद रहे कि इससे पूर्व 3 सितंबर को सीएमओ रामबरन राजोरिया का दतिया स्थानांतरण हो जाने के कारण अंबाह नगर पालिका में सीएमओ का पद रिक्त हो गया था। हालांकि राजोरिया के जाने के बाद सीएमओ का अतिरिक्त भार तहसीलदार नरेश गुप्ता उठा रहे थे। राज्य शासन द्वारा सुरेंद्र शर्मा को अंबाह नगर पालिका में प्रभारी सीएमओ के रुप पदस्थ करने के बाद अब लोगों कोे कामकाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।