मुरैना में मिला भरपूर सहयोग: इरशाद
स्थानांतरित एसपी को शहर में कई जगह दी गई विदाई
भास्करसंवाददाता| मुरैना
जबसिंगरोली से मेरा ट्रांसफर मुरैना के लिए हुआ तो लोगों ने इस जिले की बहुत ही गलत छवि पेश की। वहां मुरैना की खबरें भी ज्यादा पढ़ने को नहीं मिलती थीं, इसलिए मैं यहां की पृष्ठभूमि से परिचित नहीं था। लेकिन आज एक साल आठ माह का कार्यकाल मुरैना में एसपी के रूप में पूरा करने के बाद मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस जिले के बारे में जो गलत कहा जाता है, यह जिला वैसा नहीं है, बल्कि उसके विपरीत है। यह बात स्थानांतरित एसपी इरशाद वली ने कही।
एसपी श्री वली रविवार को शहर की पंचायती धर्मशाला में पत्रकारों द्वारा आयोजित अपने विदाई समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डा.केएल राठी ने की, जबकि मंच पर जिला पंचायत के अध्यक्ष मनोजपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, एएसपी रघुवंशसिंह भदौरिया सबलगढ़ एसडीओपी देवेंद्रसिंह कुशवाह बैठे थे।
वहीं शाम को शहर के लोगों पुलिस स्टाफ ने बैंड-बाजों के साथ उन्हें विदा किया।
यहां भी हुई विदाई
{क्षत्रिय महासभा ने न्यू हाउसिंग बोर्ड के गार्डन में एसपी का विदाई समारोह आयोजित किया।
{ पोरसा अंबाह में भी स्थानीय लोगों ने रविवार को एसपी के विदाई समारोह आयोजित किए।