मुरैना। प्रजापतिसभा ने शहर में 27 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से शहर में दक्ष प्रजापति महाराज की शोभा यात्रा का आयोजन किया है। समाज के जिला अध्यक्ष रामबाबू प्रजापति ने बताया कि शोभा यात्रा कृषि उपज मंडी समिति से शुरू होकर जीवाजी गंज स्थित टाउन हाल पर समाप्त होगी।