पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्ट, बीपी के 200 मरीजों का चेकअप

हार्ट, बीपी के 200 मरीजों का चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हृदयरोग, ब्लडप्रेशर डायबिटीज से ग्रसित 200 मरीजों का फ्री चेकअप, ग्वालियर से आए विशेषज्ञ डाक्टरों ने लायंस क्लब मुरैना वेस्ट द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में किया। ईको सहित टीएमटी जांच बिरला हॉस्पिटल में की जाएगी। कैंप में शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. हरीलाल, डा. केके गुप्ता, डा. केएल राठी डा. विवेक राठी ने भी मरीजों के चेकअप किए। सीरियस मरीजों का चेकअप बिड़ला हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आरएस डालमियां डा. विनोद बलेचा ने किया। विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों को बताया कि उनकी ईको जांच बिड़ला हॉस्पिटल में नि:शुल्क की जाएगी। कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु गर्ग, इकबाल गौरी, डा. एकता डंडौतिया, डा. बीबी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लॉयंस क्लब ने कराया आयोजन