पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो रिक्शा में महिला के 5000 रु बैग से निकाले

ऑटो रिक्शा में महिला के 5000 रु बैग से निकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| बैरियरसे ऑटो रिक्शा में सवार होकर फाटक बाहर बस स्टैंड के लिए जा रही एक महिला के बैग से बरेली यूपी के एक बदमाश ने 5000 रुपए निकाल लिए। एक बदमाश को महिला ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मिरघान निवासी रचना शर्मा प|ी बालगोविंद शर्मा मंगलवार को अपने मायके ग्वालियर से ससुराल आने के लिए मुरैना के बस स्टैंड पर उतरी थीं। यहां से वे अपने बच्चों पति के साथ ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 06 आर 0434 में सवार हुईं। इस ऑटो रिक्शा में तीन अन्य युवकों (बदमाश) समेत कुछ सवारियां और बैठी थीं। बिजली घर से पहले ही उनके बैग से एक बदमाश ने 5000 रुपए निकाल लिए। साथ ही वे तीनों एक साथ उतरने लगे। रचना को इन पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने इनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्त में बदमाश ने अपना नाम मेंहदी हसन पुत्र मेहमूद खां बताया। साथ ही अपना पता बरेली उत्तरप्रदेश बताया।

मुरैना। महिला रचना शर्मा।