पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अरे! कोई उनका अच्छा इलाज कर दो, चाहे कितना भी पैसा ले लो’

‘अरे! कोई उनका अच्छा इलाज कर दो, चाहे कितना भी पैसा ले लो’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच का चुनाव लड़ने तीन दिन पहले पप्पू लोहिया ने मांगा था ~5 लाख का टेरर टैक्स

सीएम इंवेस्टर्स मीट करते हैं और उनके ही नेता गुंडों की सिफारिश: गर्ग

घायल व्यापारी को जब जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, तब प|ी, भाई-बहन बच्चों का रो-रोकर था बुरा हाल

भास्करसंवाददाता|मुरैना

अरे!कोई उनका अच्छा इलाज कर दो, चाहे कितना भी पैसा ले लो। डाक्टर इलाज क्यों नहीं कर रहे हैंω बेटा पापा कहां हैं, पता नहीं, अस्पताल के अंदर हैं। कोई उनका इलाज नहीं कर रहा है। जिला अस्पताल में यह विलाप जानकी देवी अग्रवाल कर रही थीं। जानकी को जैसे ही यह सूचना मिली कि उनके पति गिर्राज अग्रवाल को किसी ने गोली मार दी और पति को इलाज के लिए उरहेरा से मुरैना लाया जा रहा है तो वह परिवार के लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गईं। जिला अस्पताल में पंप के मुनीम विद्याराम सखवार ने जानकी को जब यह बताया कि सेठजी को सीने में गोली लग गई है तो जानकी दहाड़ मारकर रोने लगीं। कुछ ही देर में गिर्राज की मां सुशीला देवी, बहन ऊषा भाई राधाकृष्ण उर्फ छोटू भी जिला अस्पताल गए। छोटू ने जैसे ही अपने भाई गिर्राज के सीने में गोली लगने का घाव देखा वैसे ही वह ड्रेसिंग रूम से उल्टे पैर बाहर निकला और अपनी मां के पास जाकर जमीन पर पछाड़ खाकर गिर पड़ा। बहन ऊषा अपने भाई गिर्राज को देखने के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भाग रही थी जब उसे स्ट्रैचर पर लेटा भाई का शव दिखा तो वह दहाड़ मारकर रोने लगी और भाई के सीने से लिपट गई। गिर्राज की आठ वर्षीय बेटी प्रियाली, 12 वर्षीय बेटा प्रशांत भांजी मुस्कान भी डैडबॉडी के पास खड़े होकर रो रहे थे।

मुरैना। पेट्रोल पंप व्यवसायी की प|ी अस्पताल में रोते हुए।

मुरैना। जौरामें पेट्रोल पंप मालिक की हत्या करके लूट हो जाने पर जिले के उद्योगपति केएस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमेन रमेशचंद्र गर्ग ने मंगलवार की शाम दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा है कि मुरैना की लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बहुत खराब है। यहां कम अंतराल में दूसरे व्यापारी का मर्डर हो गया। जबकि प्रदेश के मुखिया बड़ी-बड़ी इन्वेस्टर्स मीट करते हैं, इधर मुरैना में व्यापारी सुरक्षित नहीं है। पिछले दिनों ही कृष्णा एडीबल ऑयल पर दो फायर करके तीन लाख की लूट हुई। उसमें हम लोगों ने लुटेरे को नामजद कराया, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। उद्योगपति रमेशचंद्