पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर से महिला को लेकर आया, हड़बांसी में 30 हजार में बेचा, दो गिरफ्तार

सागर से महिला को लेकर आया, हड़बांसी में 30 हजार में बेचा, दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना। पुलिस गिरफ्त में आरोपी सुरेश वीरेंद्र।

मुरैना| सागरजिले की एक महिला को मुरैना जिले के हड़वांसी गांव में 30 हजार रुपए में बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला को मुक्त कराकर दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। सिविल लाइन थाना टीआई अमित सिंह भदौरिया के मुताबिक सागर में शादी बारात में लाइट डेकोरेशन टीम में काम करने वाली श्यामसखी (परिवर्तित नाम) को सुरेश जाटव पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम मुंगावली 28 नवंबर को बहला फुसलाकर अपने गांव ले आया। उसने श्यामसखी को शादी का झांसा दिया, लेकिन यहां आकर हड़बांसी गांव के वीरेंद्र पुत्र अर्जुन जाटव को 30 हजार रुपए में बेच दिया। वीरेंद्र उसे लेकर गड़ोरापुरा में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। यहां श्यामसखी से इन लोगों ने व्यभिचार भी किया। जब श्यामसखी की समझ में आया कि वह तो यहां आकर फंस गई, तब उसने किसी तरह से मोबाइल के जरिए सागर में अपने भाई निरपत को फोन पर अपनी लोकेशन बता दी। श्यामसखी की सूचना पर उसका भाई अपने मौसा नवाब कुर्रेशी को साथ लेकर मुरैना आया। यहां से ये दोनों किसी तरह पूछताछ करते हुए मुंगावली गांव पहुंचे। लेकिन सुरेश ने वीरेंद्र से संपर्क करके इन्हें हड़बांसी इलाके में बंधक बना लिया। इसके बाद मंगलवार को निरपत ने एक व्यक्ति के जरिए यह सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस तक पहुंचा दी। पुलिस ने दोनों को मुक्त कराकर गड़ौरापुरा से महिला को भी मुक्त करा लिया है।