- Hindi News
- बाजार से हटेगा अतिक्रमण, जीवाजीगंज गोपीनाथ की पुलिया पर बनेंगे हॉकर्स जॉन
बाजार से हटेगा अतिक्रमण, जीवाजीगंज गोपीनाथ की पुलिया पर बनेंगे हॉकर्स जॉन
नपा सीएमओ को तीन दिन में लोहिया बाजार से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
{कलेक्टर एसपी ने मंगलवार की दोपहर शहर के बाजारों का किया मुआयना।
{बाजार की सड़कों पर जगह-जगह अतिक्रमण देखकर नाराज हुईं कलेक्टर।
भास्करसंवाददाता|मुरैना
अव्यवस्थितमुरैना शहर को व्यवस्थित करने की कवायद मंगलवार की दोपहर कलेक्टर-एसपी ने संयुक्त रूप से शुरू की। इसमें शहर के बाजारों में लगने वाले ठेलों के लिए कहां स्थान तय किया जाए, वाहनों की पार्किंग कहां रखी जाए, इसके लिए सभी प्रमुख बाजारों का स्थल निरीक्षण किया गया। लोहिया बाजार का हद से ज्यादा अतिक्रमण देखकर कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से कह दिया कि इन दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत देकर यहां का अतिक्रमण पूरी तरह साफ हो जाना चाहिए। साथ ही बाजार से जो ठेले अतिक्रमण वाले अस्थाई दुकानदार हटाए जाएं, उनका रोजगार मिटने पाए, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए।
बड़ोखरबस स्टैंड के धीमे निर्माण पर जताई नाराजगी: कलेक्टरशिल्पा गुप्ता जब शहर का मुआयना करने के बाद अंबाह रोड पर बन रहे बड़ोखर बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां हो रहे निर्माण को देखकर उन्होंने कहा कि दो महीने में बस इतना सा काम हुआ है। साथ ही कलेक्टर ने ईई को स्पष्ट कह दिया कि एक महीने में यहां सभी काम पूरे हो जाने चाहिए और इस बस स्टैंड को शुरू कराएं।
मुरैना। शहर के जीवाजी गंज में हॉकर्स जोन के लिए लोकेशन देखते अफसर।
पैदल चलकर देखे बाजार
कलेक्टर-एसपीने लोहिया बाजार में पैदल भ्रमण किया और वे वहां से सराफा बाजार होकर झंडा चौक इलाके से वापस रुई की मंडी की ओर बढ़ीं। यहां भी उन्होंने हॉकर्स जोन और वाहन पार्किंग बनाने का विचार किया।
गोपीनाथ की पुलिया पर हाथ ठेलों के लिए बनेगा हॉकर्स जोन
कलेक्टर-एसपीका काफिला गोपीनाथ की पुलिया पर पहुंचा। यहां भी स्पेश देखकर कलेक्टर ने हॉकर्स जोन बनाकर सड़क के दोनों ओर हाथ ठेले लगाकर वाहन निकलने के लिए पर्याप्त जगह रखने की बात कही।
चौड़ी रहने दें स्टेशन रोड
स्टेशनरोड इलाके में पहुंचकर कलेक्टर ने पाया कि यहां कम अतिक्रमण है। इस इलाके में थाना क्षेत्र को छोड़कर बाकी कुछ जगह में पार्किंग कराने के निर्देश कलेक्टर ने सीएमओ को दिए।
अतिक्रमण देख चौंकीं कलेक्टर
गोपीनाथकी पुलिया से अधिकारियों का काफिला लोहिया बाजार-रुई की मंडी में पहुंचा। कलेक्टर न