पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप व्यवसायी के यहां तीसरी वारदात

पेट्रोल पंप व्यवसायी के यहां तीसरी वारदात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘टीआई ने कहा-मुझे कानून की भाषा सिखाते हो’

गोदाम से ~65 हजार के पाइप चोरी

चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे पीड़ित व्यापारी के साथ अंबाह टीआई भाटी सहित एएसआई ने की अभद्रता

भास्करसंवाददाता|अंबाह

पेट्रोलपंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की हत्या के बाद उसके परिवार पर एक के बाद एक संकट रहे हैं। व्यापारी के हत्या के बाद शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर धमकी भरी गालियां दीं वहीं मुरैना स्थित प्रतिष्ठान पर पत्थर फेंके। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि अंबाह में व्यापारी के अंबाह स्थित बोरबेल कंपनी के गोदाम से अज्ञात चोर 65 हजार के पाइप चोरी कर ले गए।

व्यापारी राधाकृष्ण उर्फ छोटू ने बताया कि नौ दिसम्बर को जब वह ऑफिसर कॉलोनी अंबाह स्थिति बोरबेल कंपनी के गोदाम पर आए थे तब वहां 44 पाइप रखे थे। लेकिन रविवार गोदाम खोलकर देखा तो सात पाइप गायब मिले। 21 फीट लंबे तथा 120 किलो वजन के इन पाइपों को बड़े वाहन के अलावा अन्य साधन से ले जाना संभव नहीं दिख रहा था। चोरी का मामला समझ में आते ही छोटू ने पुलिस को सूचना दी।

एसडीओपी देंगे रिपोर्ट

^मैनेपूरे मामले की जानकारी देने के लिए एसडीओपी को कहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। \\\'\\\' नवनीतभसीन, एसपीमुरैना।

मौका मुआयना करने के बाद टीआई अंबाह उपेंद्र भाटी ने एफआईआर लिखाने के लिए छोटू को थाने बुलाया गया। टीआई ने एफआईआर में लिखाया कि नौ दिसंबर की सुबह गोदाम मालिक छोटू उर्फ राधाकृष्ण मुरैना रवाना हो गए। इस पर व्यापारी छोटू ने कहा कि मैं तो बड़े भाई की हत्या की खबर मिलने पर शाम पांच बजे मुरैना रवाना हुआ था। इतना सुनते ही टीआई भाटी भड़क गए और उन्होंने उनके सहकर्मी एएसआई पुष्पक शर्मा ने गालियां देना शुरू कर दिया। टीआई एएसआई द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की जानकारी छोटू ने तत्काल एसपी नवनीत भसीन को दी। एसपी ने मामले में सही कार्रवाई करने का आश्वासन छोटू को दिया है।