- Hindi News
- व्यवसायी गिर्राज की हत्या के दो आरोपी भी गिरफ्तार
व्यवसायी गिर्राज की हत्या के दो आरोपी भी गिरफ्तार
मुरैना| उरहेराके पास पेट्रोल पंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की हत्या करने वाले शेरा किरार के दो अन्य साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। रविवार को एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश शेरा किरार के दो साथी बल्लो पंडित (23) पुत्र रामसेवक पंडित को सिलायथा गांव के मंदिर के तलघर से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा आरोपी दशरथ गुर्जर भी पकड़ा गया, जो एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में नकबजनी चोरी के केस दर्ज हैं।