- Hindi News
- बदमाशों से निपटने तालमेल बनाकर काम करेगी मप्र राजस्थान की पुलिस
बदमाशों से निपटने तालमेल बनाकर काम करेगी मप्र-राजस्थान की पुलिस
दोनों प्रांतों के वांटेड अपराधियों की सूची एक-दूसरे को सौंपी।
भास्करसंवाददाता|मुरैना
वांटेडअपराधी अगर मध्यप्रदेश से राजस्थान में जाएंगे तो वहां की पुलिस उन्हें पकड़कर मुरैना पुलिस को देगी। अगर राजस्थान का कोई अपराधी मध्यप्रदेश की सीमा में आएगा तो मुरैना पुलिस उसे पकड़कर धौलपुर पुलिस को सौंपेगी। यह समन्वय रविवार को दोनों राज्यों की बार्डर मीटिंग में हुआ है। यह मीटिंग भरतपुर रेंज के आईजी बीजू जॉर्ज जोसेफ और चंबल रेंज के आईजी रूपसिंह मीणा की अगुवाई में आयोजित की गई थी। दोनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में इएमओ भी साइन किया।
मुरैना पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बार्डर मीटिंग में दोनों राज्यों की भरतपुर चंबल रेंज के आईजी के अलावा धौलपुर के एसपी राजेश सिंह, मुरैना के एसपी नवनीत भसीन, धौलपुर के एएसपी राजेंद्र प्रसाद, मुरैना कीं डीएसपी मुख्यालय सुश्री अंजुलता पटले, मनियां राजस्थान के सीईओ पुलिस रघुराज सिंह, बाड़ी राजस्थान के सीईओ पुलिस रामचंद्र चौधरी, सबलगढ़ एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह समेत मध्यप्रदेश की सीमा से लगे राजस्थान के पुलिस थानों के एसएचओ भी बैठे थे। साथ ही मुरैना जिले के राजस्थान के सीमावर्ती पुलिस थानों के टीआई भी इस मीटिंग में मौजूद रहे।
मीटिंग के बाद पत्रकारों से चर्चा में भरतपुर के आईजी जोसेफ ने कहा कि अगर उधर से अपराधी इधर आया है तो हमारे यहां से एक इंस्पेक्टर यहां आएगा और यहां की पुलिस के सहयोग से उस अपराधी को पकड़कर ले जाएगा। साथ ही अगर यहां का कोई अपराधी हमारे यहां आएगा तो यहां से भी केवल एक ही पुलिस इंस्पेक्टर हमारे यहां आएंगे और हमारी पुलिस उस अपराधी को पकड़कर इन्हें देगी। आईजी जोसेफ ने कहा कि अपराधी यह समझें कि यहां से जाकर वे राजस्थान में सुरक्षित हैं।
चंबल रेंज के आईजी मीणा ने कहा कि दोनों राज्यों की सीमाओं पर अपनी-अपनी बॉर्डर गश्त रखेंगे। साथ ही डीएसआर की सूचना कम्प्यूटर से एक दूसरे से शेयर करेंगे। दोनों राज्यों के बीच ईएमओ साइन हो गया है, जिसके बाद दोनों क्षेत्रों की पुलिस समन्वय से काम करेगी।
एकदूसरे को सौंपी अपराधियों की सूची : बैठकमें चंबल रेंज भरतपुर रेंज के अपराधियों की सूची का एक दूसरे ने आपस में आदान प्रदान भी किया। मीटिंग के समापन पर आईजी भरतपुर जोसेफ को मध्यप्रदेश की ओर से प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गय