- Hindi News
- मेला में दुकानों के आगे भरा पानी, ठप हुई दुकानदारी
मेला में दुकानों के आगे भरा पानी, ठप हुई दुकानदारी
मेला में आए दुकानदारों पर बारिश की मार पड़ी है। क्योंकि मैदान में पानी भर गया है। वहां रविवार को ग्राहक ही नहीं पहुंचे।
भास्करसंवाददाता|मुरैना
पशुपतिनाथमहादेव मेला का दूसरा रविवार फीका हो गया। यहां तक कि किसी-किसी दुकानदार की तो 100 रुपए के माल की भी बिक्री नहीं हुई। इसके चलते दुकानदार बहुत परेशान हैं। क्योंकि इस रविवार को उन्हें पहले अच्छी ग्राहकी की उम्मीद थी, जिस पर पानी फिर गया। बारिश ने मेला को खराब कर दिया है।
मेला में जगह-जगह पानी भर गया है। यह पानी दुकानों के आगे तो भरा ही है, रास्तों पर भी बहुत कीचड़ हो रही है। ऐसे में मेला में जाने वाले ग्राहक बाहर से ही अंदर का नजारा देखकर घरों को लौट रहे हैं, क्योंकि अंदर जाते ही उनके जूते-कपड़े आदि कीचड़ से खराब हो सकते हैं।
मिट्टीडालने के लिए ठेकेदार मांग रहा पैसा: मेलादुकानदारों से एक प्राइवेट ठेकेदार ने मेला में भरे पानी को सुखाने के लिए मिट्टी डालने की बात कही, लेकिन वह दुकानदारों से 1200 रुपए मांग रहा था, इसलिए किसी ने मिट्टी नहीं डलवाई।
दुकानदार परेशान
{बच्चों की खिलौनों की दुकान लगाने वाले कृष्णकांत ने कहा कि बिक्री नहीं हो रही है, क्योंकि पानी भरा होने से लोग मेला देखने नहीं रहे।
{ साड़ी दुकानदार सुनील राठौर ने कहा कि शनिवार से ही बिजली नहीं मिल रही है। क्योंकि बारिश हो रही थी। हमारा तो कारोबार ही ठप हो गया।
मुरैना। पशुपतिनाथ महादेव मेला मैदान में भरा बारिश का पानी।