- Hindi News
- सुपरवाइजर बनने के लिए 6837 आवेदकों ने दी परीक्षा
सुपरवाइजर बनने के लिए 6837 आवेदकों ने दी परीक्षा
प्रथम पाली की परीक्षा में 6248 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 350 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में 589 परीक्षार्थी बैठे।
भास्करसंवाददाता|मुरैना
मध्यप्रदेशव्यावसायिक परीक्षा मंडल ने रविवार को जिला मुख्यालय पर 17 केंद्रों में महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर पद की परीक्षा आयोजित कराई। इसमें कोई भी फर्जी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। अलबत्ता जो परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर फोटो को अटेस्ट कराकर नहीं लाए, उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। हालांकि एक-दो परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के बाद आनन-फानन में प्रवेश पत्र का फोटो राजपत्रित अधिकारी अफसर से अटेस्ट कराकर लाए, लेकिन तब तक प्रवेश का समय निकल चुका था। ऐसे परीक्षार्थी फिर परीक्षा देने से वंचित रह गए।
महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) पद की परीक्षा जिला मुख्यालय के 17 सेंटरों पर रविवार की सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर एडीएम विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत आशीष कुमार, एसडीएम अशोक कम्ठान ने भ्रमण करके परीक्षा को परखा कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही। सुबह की इस पाली में 6589 में से 6248 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, बाकी 350 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में रेगुलर सर्विसेज वाले परीक्षार्थी थे, और यह परीक्षा केवल दो सेंटरों पर आयोजित थी। क्योंकि इसमें परीक्षार्थियों की संख्या मात्र 613 थी, जिसमें से 589 परीक्षार्थी ही पेपर देने आए। इस पाली में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
मुरैना। महिलाएवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर पद के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होते अभ्यर्थी।
शांतिपूर्व ढंग से निपटी परीक्षाएं
^व्यापमं की परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हुई है। इसमें कोई भी फर्जी परीक्षार्थी नहीं बैठा था। सभी केंद्रों का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। दोनों पालियों में कुलजमा 374 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।\\\'\\\' डा.दीपककुमार पांडेय, जिलाशिक्षा अधिकारी मुरैना