पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछड़ा वर्ग का हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष पद, दावेदारों ने तेज कीं चुनावी तैयारियां

पिछड़ा वर्ग का हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष पद, दावेदारों ने तेज कीं चुनावी तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्य वर्ग के नेता जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तैयारी किए बैठे थे, जिनके मंसूबों पर अब पानी फिर गया है। ऐसे नेता अब अपने सिपहसालारों पर दांव आजमाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

जिलापंचायत के आरक्षण की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद जिले की पंचायत राजनीति गरमा गई है। दिसंबर माह में चुनाव प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद के चलते पिछड़ा वर्ग के कद्दावर नेताओं ने अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। साथ ही जनपद क्षेत्रों में भी चुनाव के इच्छुक नेता सक्रिय हो गए हैं। इधर प्रशासन निर्वाचन शाखा ने भी इस निर्वाचन की कवायद तेज की है।

सामान्यवर्ग के नेताओं के मंसूबों पर पानी : जिलापंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का मन बनाए बैठे सामान्य वर्ग के नेताओं की उम्मीदों पर इस बार पानी फिर गया है। वे अब अपने चेलों पर दांव लगाने के लिए गणित बैठा रहे हैं। कुछ नेता अब जिपं उपाध्यक्ष पद पर ही संतोष करेंगे।

जल्दघोषित हो सकती है चुनाव की तिथि: जिलापंचायत चुनाव की तारीख तो अभी घोषित नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 15 से 20 दिसंबर के बीच चुनाव की तारीख घोषित हो सकती है। संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि 22 दिसंबर से निर्वाचन के फार्म भरे जा सकते हैं।

सामान्यवार्डों से भी लड़ सकते हैं ओबीसी कैंडीडेट: जिलापंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद इस वर्ग के सदस्य सामान्य सीटों से भी अपने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में हैं। वार्ड नंबर 17 18 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसलिए इस पद पर किसी भी वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती है।

11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

{जिला पंचायत में कुल 20 वार्ड हैं।

{ 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

{ 09 वार्ड पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

{ चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। जिसमें दो महिलाओं के लिए दो पुरुषों के लिए हैं।

{ पांच वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें दो वार्ड पुरुषों के लिए तीन महिलाओं के लिए हैं।

{ 11 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें छह महिलाओं पांच पुरुषों के लिए हैं।

{ जिला पंचायत जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतदान ईवीएम से होगा।

{ ग्राम पंचायत सरपंच पंच पद का मतदान बैलेट पेपर