लक्षण दिखें तो जाएं अस्पताल
मुरैना | वॉलेंट्रीहेल्थ एसोसिएशन ऑफ इण्डिया द्वारा चलाए जा रहे अक्षय परियोजना के अंतर्गत मुरैना यूथ अकादमी द्वारा क्षय रोग नियंत्रण हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी खरगपुर भर्राड गांव में गुरुवार को आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों को बताया गया कि टीबी एक ऐसी बीमारी है जो हवा के माध्यम से बीमार व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति तक फैलती है इसलिए उसका उपचार तुरंत किया जाना चाहिए।