- Hindi News
- एनएसए के वारंटी रमन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनएसए के वारंटी रमन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरैना | राष्ट्रीयसुरक्षा कानून के तहत आरोपी रमन सिंह उर्फ धांधू सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह सिकरवार (25)निवासी चुंगी नाका रोड गोपालपुरा को कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी के खिलाफ कलेक्टर कोर्ट से वारंट निकला हुआ था। पुलिस रिकार्ड में आरोपी वाहन चोर बताया गया है। वारंट जारी होने पर आरोपी मुरैना से इंदौर भाग गया था। गुरुवार को एसआई शशिकांत उपाध्याय को वारंटी के शहर में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस की िगरफ्त में आया आरोपी।