- Hindi News
- नसबंदी खुलवाने के डाक्टर को दिए 25 हजार, दो साल बाद भी नहीं हुई गर्भवती
नसबंदी खुलवाने के डाक्टर को दिए 25 हजार, दो साल बाद भी नहीं हुई गर्भवती
आपरेशन के नाम पर ठगी गई महिला कमला जाटव ने की कलेक्टर से शिकायत। जांच सीएमएचओ के पास।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
सड़कदुर्घटना में बेटे की मौत के बाद मैंने नसबंदी खुलवाने (री-केनेलाइजेशन) के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) सर्जन डा. आरसी बांदिल से ऑपरेशन कराया, लेकिन 30 हजार रुपए व्यय करने के बाद भी गर्भ ठहरने की स्थिति नहीं बनी। इस आशय की शिकायत कमला जाटव ने कलेक्टर से की है।
कांसपुरा के रहने वाले राजेन्द्र जाटव की प|ी कमला का कहना है कि 11 अगस्त 2012 को डा. आरसी बांदिल ने 25 हजार रुपए लेकर उसकी नसबंदी खोलने का ऑपरेशन जीवाजीगंज स्थित बांदिल नर्सिंग होम में किया था। 10 दिन तक नर्सिंग होम में भर्ती रहने के दौरान इलाज पर आठ से 10 हजार रुपए अलग से खर्च हो गए थे। डाक्टर ने भरोसा दिलाया था कि ऑपरेशन के बाद नसबंदी खुल जाएगी और वह गर्भवती हो सकेगी। कमला का दर्द है कि दो साल बाद भी वह गर्भवती नहीं हो पाई है। इस संबंध में उसने स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रितु राठी से चेकअप कराया तो उन्होंने ग्वालियर से डायग्नोस कराने की सलाह दी। समाधान डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका डा. सुरेखा सप्रा ने अपनी जांच रिपोर्ट में अभिमत दिया है कि कमला की नसबंदी तो खुली ही नहीं है। इस प्रकार नसबंदी खोलने के नाम पर डा. बांदिल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। कलेक्टर ने उक्त शिकायत जांच के लिए सीएमएचओ के पास भेज दी है।
पांचसाल पहले कराया था : राजेन्द्रजाटव ने अपनी प|ी कमला की नसबंदी पांच साल पहले जिला अस्पताल में सर्जन डा. आरसी बांदिल से कराई थी। 12 साल का बेटा खत्म होने के बाद नसबंदी खुलवाने के लिए उसने 30 हजार रुपए भी खर्च किए लेकिन उसके साथ धोखा हुआ है। वहीं इस मामले में सर्जन रिटायर्ड सीएमएचओ डाॅ. ओपी शुक्ला का कहना है कि रि-केनलाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान गर्भाशय की नसों के छल्ले निकालकर उन्हें फिर से जोड़ा जाता है। ऑपरेशन सफल होने के 50 प्रतिशत चांस रहते हैं। ऑपरेशन यदि माइक्रोस्कोप से किया जाए तो सफलता के चांस बढ़ जाते हैं।
राजेंद्र जाटव, जिनकी प|ी का ऑपरेशन गलत होने से नसबंदी नहीं खुल पाई।
गर्भ ठहरने के और भी कारण हो सकते हैं
^कमलाका ऑपरेशन करने से पहले उसके पति से कह दिया था कि नसबंदी खुलने की 50 प्रतिशत उम्मीद है। महिला को गर्भ ठहरने के और भी कारण हो सकते हैं। डाॅ.आरसी बांदि