- Hindi News
- एमडीएम में गड़बड़ी ड्यूटी से नदारद तीन शिक्षक सस्पेंड
एमडीएम में गड़बड़ी ड्यूटी से नदारद तीन शिक्षक सस्पेंड
स्कूलों के औचक निरीक्षण के बाद जिला परियोजना समन्वयक महेश तोमर ने की कार्रवाई।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
पहाड़गढ़जौरा के सात प्राइमरी मिडिल स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पाए जाने शिक्षकों के बिना सूचना गायब रहने के मामले में जिला शिक्षा केन्द्र ने गुरुवार को तीन शिक्षकों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। छह शिक्षकों का एक-एक माह का वेतन रोकने, छह की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने चार की दो-दो वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की है।
सस्पेंशन की कार्रवाई प्राइमरी स्कूल पटवापुरा के सहायक शिक्षक सुरेन्द्र राजौरिया परसौटा मिडिल स्कूल के प्रभारी हैडमास्टर पंचम लाल, मिडिल स्कूल भगतपुरा के हैडमास्टर राजेश त्यागी के खिलाफ की गई है। अतिथि शिक्षक हसन खां की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राइमरी स्कूल के संविदा शाला शिक्षक सतेन्द्र यादव, सहायक अध्यापक आशा सिंह मिडिल स्कूल परसौटा के संविदा शाला शिक्षक जितेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक नरसिंह सिकरवार मधुवाला जैन सहित प्राइमरी स्कूल अगरौता के समस्त स्टाफ का एक माह का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसी स्कूल की सहायक अध्यापक ज्योत्सना की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है। मिडिल स्कूल भगतपुरा के अध्यापक रामनिवास धाकड़ रामबिलास तथा मिडिल स्कूल परसौटा के भृत्य मुन्ना लाल व्यास सहित जन शिक्षा केन्द्र बघेल के जन शिक्षक दिनेश सिकरवार की दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश प्रसारित किए गए हैं।
जौरामें ये की गई कार्रवाई : प्राइमरीस्कूल सिग्नल बस्ती समय से पहले बंद किए जाने के मामले में हैडमास्टर श्रीनिवास तिवारी, सहायक अध्यापक मुकेश शर्मा मिडिल स्कूल नंबर तीन के हैडमास्टर बीरवल त्यागी सहायक शिक्षक श्रीराम गुप्ता की एक-एक वेतनवृद्धि रोक दी गई हैं।