- Hindi News
- तीन फैक्टरियों से सरसों मिश्रित तेल के पांच सैंपल लिए
तीन फैक्टरियों से सरसों मिश्रित तेल के पांच सैंपल लिए
मुरैना | प्रशासनखाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के तीन तेल मिलों पर छापा मारकर सरसों के तेल सहित मिलावटी तेल के पांच सैंपल लिए हैं। एसडीएम अशोक कमठान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता की टीम ने गुरुवार की दोपहर शहर की सूरजभान ऑइल मिल से सुपर फूल ब्रांड ऑइल का सैंपल लिया। इसके अलावा प्रो राजेन्द्र मित्तल के तरुण ऑइल मिल से सरसों तेल के दो सैंपल लिए। टीम ने पवन इंडस्ट्रीज से अमोल फ्रेश ब्रैंडेड ऑइल सरसों तेल के सैंपल लिए।