सुमावली में सर्प के डसने से युवक की मौत
मुरैना | सुमावलीथाना क्षेत्र के रूअर मैना बसई गांव में गुरुवार को सर्प द्वारा डसने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रुअर मैना बसई गांव में रहने वाला दसरथ पुत्र लक्ष्मण गिरी 20 वर्ष गुरुवार की सुबह जंगल में बकरी चरा रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दसरथ को मृत घोषित कर दिया।