पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब कार्यकर्ता गायब मिलीं तो होंगी बर्खास्त

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब कार्यकर्ता गायब मिलीं तो होंगी बर्खास्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाह-पहाड़गढ़ महिला बाल विकास परियोजना के तहत 74 कार्यकर्ता ऐसी हैं, जो 70 से 90 किलोमीटर दूर से आंगनबाड़ी केंद्र पर अप-डाउन कर रहीं हैं। परियोजना अधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

भास्करसंवाददाता | अंबाह/पहाड़गढ़

अंबाहविकासखंड के खड़ियाहार एवं पहाड़गढ़ क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का ढर्रा दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है। क्योंकि इन विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ कार्यकर्ता मुख्यालय पर रहते हुए बाहर से अप-डाउन कर रही हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिकार्ड का संधारण ठीक ढंग से नहीं हो रहा। इसके अलावा महिलाओं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का असर भी गांव में दिखाई नहीं दे रहा। पिछले एक माह से परियोजना अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पाया गया है कि खड़ियाहार एवं पहाड़गढ़ परियोजना में पदस्थ 74 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसी हैं जो मुख्यालय पर रहते हुए बाहर से अप-डाउन कर रहीं हैं।

38कार्यकर्ता कर रहीं रोजाना अप-डाउन: खड़ियाहारपरियोजना के तहत 101 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें 38 कार्यकर्ता ऐसी है जो ग्वालियर, मुरैना, अंबाह, पोरसा, दिमनी, बेताल का पुरा, भैंरो सिंह का पुरा, भोलाराम का पुरा, बुधारा, भोलाराम का पुरा, गोपी क्षेत्र से अप-डाउन कर रहीं हैं। इनमें सिहोनिंया सेक्टर में प्रतिभा तोमर, संतोषी तोमर, शिवकरन तोमर, शशी दीक्षित, राधा कतरोलिया, खड़ियाहार सेक्टर में राधा शर्मा, उमा तोमर, श्यामा तोमर, संगीता तोमर, रामदुलारी, सुमन सिकरवार, पूजा श्रीवास्तव, जग्गा पुरा सेक्टर में सरोज श्रीवास्तव, विनीता छारी, प्रेमवती, राजेश्वरी, बबिता, मंजू तोमर, मधु, शशि, ममता, गुड्डी, विनीता, आशा देवी, लक्ष्मी शर्मा, रीना, स्नेहलता, सीमा तोमर, आशा, पूनम, शिम्मी, गिरजा, सुषमा, सुनीता तोमर के नाम शामिल हैं। सेक्टर प्रभारियों की रिपोर्ट पर से परियोजना अधिकारी द्वारा कार्रवाई के लिए यह जानकारी जिला महिला बाल विकास अधिकारी की ओर भेजी गई है।

50 से 70 किमी दूर से कर रहीं अप-डाउन

एकीकृतबाल विकास परियोजना पहाड़गढ़ 36 कार्यकर्ता निरीक्षण के दौरान ऐसी पाईं गई है जो मुख्यालय पर रहते हुए सबलगढ़, पहाड़गढ़, कैलारस, मुरैना, जौरा, बिलगांव, ग्वालियर से अप-डाउन कर रहीं हैं। इनमें पठानपुरा में पदस्थ मीनाक्षी शर्मा ग्वा