पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र महोत्सव की तैयारियां तेज, मूर्तियों में भर रहे रंग

नवरात्र महोत्सव की तैयारियां तेज, मूर्तियों में भर रहे रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्र महोत्सव की घटस्थापना 25 सितंबर को होगी।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

शारदीयनवरात्र महोत्सव की घटस्थापना 25 सितंबर को होगी। इस महोत्सव की तैयारियां मुरैना जिले में जोरों पर शुरू हुई हैं। कोलकाता (बंगाल) से मां की मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों ने मुरैना आकर मूर्तियां तैयार करना शुरू किया है। जिनमें आजकल रंग भरे जा रहे हैं। इधर नवरात्र महोत्सव के लिए मंदिरों पर बड़े तोरणद्वार सजाने का काम शुरू हो गया है।

उल्लेखनीय है कि मुरैना में शारदीय नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां शहर समेत कस्बा स्तर पर भी मातारानी के दरबार सजाए जाते हैं। जिनके लिए पहले के वर्षों में लोग मातारानी की मूर्तियां ग्वालियर आगरा से खरीदने जाते थे, लेकिन अब मुरैना में ही मूर्तियां बनने लगी हैं, इसलिए लोग यहीं से इन्हें खरीदते हैं। पिछले वर्षों में बिकीं मूर्तियों का अच्छा ग्राफ देखते हुए इस साल भी मूर्ति निर्माता कारीगर नवरात्र महोत्सव शुरू होने से पहले ही आकर मूर्तियां बना रहे हैं।

इनमंदिरों पर तैयारियां तेज :मुरैना मेंबड़ोखर माता मंदिर, गणेशपुरा माता मंदिर, पुलिस लाइन की विंध्यवासिनी देवी मंदिर, माता बसैया काली माता मंदिर, महामाया मंदिर, हरिसिद्धी देवी मंदिर कुतवार समेत जिले के अन्य देवी मंदिरों पर नवरात्र महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। माता बसैया मंदिर के युवराज महंत संतोष पुरी ने बताया कि इस बार का नवरात्र महोत्सव पिछले वर्षों से ज्यादा बृहद स्तर पर मनाया जाएगा।

शहर के बड़ोखर इलाके में मातारानी की मूर्तियां तैयार करते बंगाल के कलाकार।