पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक तकनीकी पर शोध संगोष्ठी कल

आधुनिक तकनीकी पर शोध संगोष्ठी कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सीलेंसपीजी कॉलेज में जीव विज्ञान के आधुनिक अनुप्रयोग और तकनीकी पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी 20 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इसके मुख्य अतिथि जीवाजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आरएम अग्रवाल होंगे। शोध संगोष्ठी के सह-संयोजक एक्सीलेंस कॉलेज के जूलोजी विभागाध्यक्ष डा.विनायक सिंह तोमर ने बताया कि इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर से विज्ञान विषय के 93 विषय विशेषज्ञों के पेपर ऑन लाइन प्राप्त हुए हैं। इनकी संक्षेपिका तैयार कराई गई है। इसका विमोचन भी शोध संगोष्ठी में किया जाएगा।