- Hindi News
- बस्तियां बनीं तालाब, नाला बना नाली, सड़कें कच्ची
बस्तियां बनीं तालाब, नाला बना नाली, सड़कें कच्ची
क्षेत्र: आमपुरा,न्यू आमपुरा, रविदास नगर, पवित्र कॉन्वेंट वाली गली, निरंकारी भवन रोड, भगत वाली गली, भीम वाली गली, ज्ञानसिंह गुर्जर वाली गली।
भास्कर संवाददाता| मुरैना
शहरकी आउटर बस्ती का वार्ड क्रमांक 31 मूलभूत सुविधाओं के मामले में अति गरीब नजर आता है। यहां बस्ती के बीच ही जलभराव से कई तालाब बन गए हैं। जिसके कारण बस्ती के लोगों को निकलने के लिए रास्ता नहीं बचा है। नाले कच्चे होने से पानी के कटाव के कारण चौड़े होते जा रहे हैं, जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। सड़कें भी अधिकतर कच्ची हैं। कच्चे नालों पर पुलियां भी नहीं बनी हैं। वार्ड के लोग कहते हैं कि पार्षद उनकी कोई सुनवाई नहीं करते, लोगों को नालियों का निर्माण भी अपने पैसे से कराना पड़ रहा है। वार्ड में बिजली के खंबे ही नहीं हैं, जहां हैं वहां उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं।
पार्षदका दावा
>1.70 करोड़ रुपए की लागत से 17 सीमेंट कंक्रीट रोडें डलवाईं।
> 30 लाख की लागत से डब्ल्यूबीएम रोडें डलवाईं।
> 35 हैंडपंप लगवाए।
यहहै हकीकत
>17 सीमेंट कंक्रीट रोडों का दावा जनता ने मौके पर पार्षद की मौजूदगी में खारिज किया।
> जनता ने पार्षद के समक्ष ही सिद्ध कर दिया कि सड़कें अधूरी पड़ी हैं।
> एक भी खंबे पर स्ट्रीट लाइट नहीं है, इसका पार्षद कोई उचित जवाब नहीं दे पाए।
> नालों का निर्माण हो पाना जल भराव की समस्या निपट पाना पार्षद ने खुद ही स्वीकार किया।
नालियां अपने पैसों से बनवाईं
^हमारे वार्ड के पार्षद ने नालियां नहीं बनवाई हैं। तब हम लोगों ने आपस में चंदा करके नालियां बनवाई हैं। हालांकि पार्षद को हमने पूरी जानकारी दी थी, िफर भी उन्होंने मदद नहीं की। बल्लूखटीक, सब्जीव्यवसायी
जनता की कोई सुनवाई नहीं
^हमारे वार्ड के पार्षद ने जनता की समस्याओं को पांच साल में कभी नहीं सुना। सड़कें अधूरी पड़ी हैं, नालों पर पुलियां भी नहीं हैं। आए दिन लोगों को परेशानी होती है, फिर भी पार्षद ध्यान नहीं देते हैं। सोवरनसिंह सिकरवार, काश्तकार
बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं
^हमारे वार्ड का पानी बस्ती में तालाबों का रूप ले चुका है। पानी सड़क पर भरा रहता है, जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। गुड्डीदेवी,गृहिणी
गलियों में अंधेरा है
^पार्षद ने हमारे वार्ड में उजाले के लिए स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगवाई। जिसके कारण ह