पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सौंदर्यीकरण के लिए चल रहा अभियान\'

\"सौंदर्यीकरण के लिए चल रहा अभियान\'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण हटाने के मुद्दे को लेकर रविवार को सांसद ने ली बैठक

भास्करसंवाददाता| मुरैना

शहरके प्रमुख बाजारों में नालियों के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण को व्यापारी तीन दिवस की समयावधि में स्वयं साफ करें, तब तक नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं करेगी। साथ ही दुकानदार पार्किंग को भी व्यवस्थित कराएं। यह बात सांसद अनूप मिश्रा ने कही। सांसद श्री मिश्रा, रविवार को आॅफीसर्स कालोनी स्थित बंगले पर नगर प्रशासन के साथ व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाजार के आम रास्ते खुले-खुले हों यह व्यवस्था व्यापारियों को स्वयं तय करना है। इसमेें नालियों के ऊपर यदि कोई अतिक्रमण है तो उसे दुकानदार स्वयं हटाएं। नालियों के ऊपर लोहे के फोल्डिंग चेनल बनवाने लगाने का काम 15 दिवस की समयसीमा में पूरा कर लिया जाए। फिलहाल नगर पालिका आगामी तीन दिन तक नालियों के ऊपर से किसी प्रकार का कोई अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाएगी। उसके बाद मदाखलत दस्ता कार्रवाई के लिए स्वतंत्र रहेगा।

बैठक में भाजपा नेता व्यापारी किशन गांगिल ने कहा कि नगर पालिका का मदाखलत दस्ता उनकी दुकान के टीनसैड को खीच ले गए हैं। सरकार हमारी है फिर भी नगर प्रशासन हमें ही परेशान कर रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि नगर पालिका के सभी अभियान शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में चलाए जा रहे हैं।