- Hindi News
- दो साल से अनुपयोगी पड़ा सवा करोड़ की लागत से बनाया नया गुड्स प्लेटफार्म
दो साल से अनुपयोगी पड़ा सवा करोड़ की लागत से बनाया नया गुड्स प्लेटफार्म
नए प्लेटफार्म पर बीते दो साल में एक भी मालगाड़ी लोड/अनलोड नहीं हुई है
भास्करसंवाददाता| मुरैना
दोसाल पहले बनाया नया गुड्स प्लेटफार्म रेलवे जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण अनुपयोगी पड़ा है। गुड्स प्लेटफार्म को चालू कराने के लिए दोनों विभागों के अफसरों ने बातें तो बहुत कीं लेकिन उन पर अमल नहीं किया। इसके चलते रेलवे के सवा करोड़ रुपए का शहर की जनता को कोई लाभ नहीं मिला।
गुड्स प्लेटफार्म का निर्माण कार्य वर्ष 2012 में इस आशय से कराया गया था कि भविष्य में मुरैना से लोड होने वाली मालगाड़ी को वहां से ही लोड किया जाएगा। जो रैक मुरैना में अनलोड होने आएगी उसे नए गुड्स प्लेटफार्म पर खड़ा किया जाएगा। रेलवे ने प्लेटफार्म तो बनाकर खड़ा कर दिया लेकिन उसकी उपयोग बीते दो साल में एक बार भी नहीं किया जा सका है। यह विषय उत्तर-मध्य रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सहित वर्तमान जीएम महेश मंगल के समक्ष रखा जा चुका है लेकिन दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया।
इस संबंध में इलाहाबाद रेलवे महाप्रबंध महेश मंगल का कहना है कि नए गुड्स प्लेटफार्म के लिए एप्रोच रोड बनवाने का जिम्मा स्टेट एजेंसी का है। रेलवे उसके लिए कमिश्नर कलेक्टर को पत्र लिख चुकी है।
गुड्स प्लेटफार्म जो दो साल से था अनुपयोगी।