- Hindi News
- बिजली के नए छह सब स्टेशन होंगे शुरू, मिलेगा फुल वोल्टेज
बिजली के नए छह सब स्टेशन होंगे शुरू, मिलेगा फुल वोल्टेज
बिजलीव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले में छह सब स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है। दिसंबर15 तक सभी स्टेशन लोकार्पित हो जाएंगे। इस सौगात से बिजली की लाइनों पर फॉल्ट कम होंगे साथ ही सिंचाई के लिए कृषि क्षेत्र को फुल वोल्टेज मिल सकेंगे।
जींगनी क्षेत्र के जेबराखेड़ा, बड़ागांव, गढ़ीखेरा, निवाड़ी सहित जौरा के धमकन में बिजली के छह सब स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। बिजली कंपनी की मानें तो इस साल के अंत तक सभी सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। सवा-सवा करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे बिजली स्टेशन से पांच मेगावाट एम्पियर पावर मिलेगी। बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि नए सब स्टेशन बनने के बाद बिजली की लाइनों पर आए दिन होने वाले फॉल्ट में कमी आएगी। साथ ही विद्युत पंपों के लिए फुल वोल्टेज दिए जा सकेंगे। अभी स्थिति यह है कि कृषि क्षेत्र को थ्री फेस बिजली सप्लाई के स्थान पर सिंगल फेस बिजली मिल पा रही है।
असिंचित रकबा की होगी सिंचाई, बढ़ेगा उत्पादन
जिलेकी 68 हजार हैक्टेयर जमीन असिंचित है। उसमें खेती करने कर रहे किसान कुआं ट्यूबवैल से सिंचाई की व्यवस्था बनाए हुए हैं। विद्युत पंपों के लिए नए सब स्टेशनों से बिजली मुहैया होने की दशा में सिंचाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इसका असर कृषि उत्पादन बढ़ाने में देखने को मिलेगा।
जिले में इन दिनों बिजली सब स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है।