- Hindi News
- कोटा के चंबल गार्डन की तर्ज पर बनेगा क्वारी नदी पर मनोरंजन पार्क
कोटा के चंबल गार्डन की तर्ज पर बनेगा क्वारी नदी पर मनोरंजन पार्क
मुरैना | क्वारीनदी पर जल्द ही एक विशाल मनोरंजन पार्क की आधारशिला रखी जाएगी। यहां राजस्थान के कोटा शहर में बने चंबल गार्डन की तर्ज पर बच्चों बड़ों के लिए मनोरंजन पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क 10 एकड़ से भी ज्यादा जमीन पर तैयार किया जाएगा। जिसमें नदी पर पक्के घाट बनाए जाने की भी योजना है। ताकि लोग पितृ पक्ष में अपने पुरखों को तर्पण भी आसानी से कर सकें। पार्क में मनोजरंजन की आधुनिक सुविधाएं भी जुटाई जाएंगीं। राजस्थान के कोटा शहर में चंबल नदी किनारे बने चंबल गार्डन में मनोरंजन के अलग-अलग स्पॉट हैं। साथ ही उसमें होटल, ढाबे, फोटो पाइंट के साथ ही वोटिंग पाइंट भी है। इसमें रोजाना बहुत भीड़ होती है, साथ ही रविवार को तो मेला लगता है। मुरैना में कोई ढंग का पार्क नहीं है जहां लोग जाकर बच्चों को मनोरंजन करा सकें और खुद भी रिलेक्स हो सकें। इसलिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने पिछले दिनों तैयार हुई विकास कार्य योजना, जो कि नगरनिगम के परिपेक्ष्य में तैयार की गई, उसमें इस पार्क का प्रस्ताव पारित करा दिया।