पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप नगरीय बस स्टैंड बनकर तैयार, ट्रैफिक पुलिस का काम बसों को भेजना

उप नगरीय बस स्टैंड बनकर तैयार, ट्रैफिक पुलिस का काम बसों को भेजना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | शहरके फाटक बाहर क्षेत्र में उप नगरीय बस स्टैंड बनकर तैयार हो गया है। स्टैंड परिसर का उपयोग शुरू हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को वहां वाहन भेजने की कबायद करना होगी। इससे पीजी कालेज क्षेत्र में वाहनों का जमघट समाप्त हो सकेगा। सांसद अनूप मिश्रा, जनवरी माह में उप नगरीय बस स्टैंड को लोकार्पित कर चुके हैं। पॉलिटेक्निक के पास बनाए गए बस स्टैंड से जुड़ा मकसद है कि अंबाह, पोरसा, माताबसैया, सिहौनियां की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही शहर के बाहर से ही होती रहे जिससे यात्री वाहनों का दबाव सिटी की एमएस रोड पर कम हो सके। बस स्टैंड में नगर पालिका ने यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करा दिया है। वहां सुलभ काम्पलेक्स बनवाने का काम जारी है। पीने के पानी के प्रबंधों सहित वहां बिजली के प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं।