पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायाधिपति के तबादले की मांग को लेकर हड़ताल जारी

न्यायाधिपति के तबादले की मांग को लेकर हड़ताल जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिभाषकों ने जिला सत्र न्यायाधीश आरके गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा

भास्करसंवाददाता| मुरैना

मध्यप्रदेशहाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति एएम खानबिलकर का तबादला प्रदेश से बाहर किए जाने की मांग को लेकर वकील मंगलवार को हड़ताल पर रहे। न्यायालयीन कार्य से विरत अभिभाषकों ने जिला सत्र न्यायाधीश आरके गुप्ता को एक ज्ञापन भी सौंपा।

जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष साबिर खान उस्मानी ने कहा है कि मुख्य न्यायाधिपति एएम खानबिलकर ने जबलपुर हाईकोर्ट में केस लगाने की जो व्यवस्था तय की है उससे अभिभाषक परेशान हैं। नई व्यवस्था पर आपत्ति जताने के लिए जबलपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधिपति से मिलने का समय लिया बावजूद इसके उन्होंने बार डेलीगेशन से मुलाकात नहीं की। इस विषय पर जबलपुर बार एसोसिएशन बीते चार दिन से हड़ताल पर है। स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर मुरैना के सभी अभिभाषक मंगलवार को हड़ताल पर रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष गिरधारी सिंह डंडौतिया, सुरेन्द्र शर्मा, संदीप शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, रघुवीर सिंह राठौर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।