पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं, आगजनी से कैसे निपटें

औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं, आगजनी से कैसे निपटें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ी आग बुझाने के लिए ग्वालियर-मालनपुर से बुलाते हैं फायर ब्रिगेड

भास्करसंवाददाता|बानमोर

बानमोरऔद्योगिक क्षेत्र में बीते वर्ष 11 फैक्टरियों सहित 40 गांव में आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। ज्वलनशील पदार्थों के कई बड़े उद्योग इंडस्ट्रीज एरिया में हैं, जहां आगजनी की संभावना बनी रहती है। आग बुझाने के लिए बानमोर इंड्रस्टीज एसोशिएशन द्वारा समय-समय पर कई फोरम पर औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की गई।

मालूम हो कि ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह मुद्दा अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ा है।

यहां बताना जरुरी है कि बानमोर इंडस्ट्रीज एरिया में टायर, रबर, प्लास्टिक, ग्रेन (अनाज पर आधारित) जैसी कई औद्योगिक इकाईयां हैं। जहां आए दिन आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। पिछले वर्ष जेके टायर फैक्टरी में तीन बार आगजनी की घटनाएं हुई। इसके अलावा कई छोटे-बड़े उद्योगों में भी आगजनी से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। फैक्टरियों में आग लगने पर मुरैना, ग्वालियर, मालनपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई जाती हैं। जिन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगता है। तब तक आग से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो चुका होता है।

आगे नहीं बढ़ाई प्रक्रिया

^बानमोरइंडस्ट्रीज की मांग पर स्वयं मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए आश्वस्त किया था। लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया। \\\'\\\' संजयशर्मा, अध्यक्ष इंड्रस्टीज एसोशिएशन बानमोर

मौन रह गए जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक

बानमोरऔद्योगिक क्षेत्र में फायर सटेशन स्थापित करने के संबंध में जिला उद्योग केंद्र मुरैना के महाप्रबंधक एसके पांडेय के मोबाइल 9893087404 पर जानकारी चाही गई तो वे मौन रह गए तथा फोन काट दिया। इसके बाद मप्र इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉरर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर केके तिवारी के मोबाइल नंबर पर इस संबंध में जानकारी चाही गई, लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया। इससे स्पष्ट है कि वे समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।

इन गांव में हुई आगजनी की घटनाएं

बनमोरक्षेत्र में बीते वर्ष जिन गांव में आगजनी की घटनाएं हुईं हैं। उनमें बड़ापुरा, बानमोर गांव, छुट्‌टुपुरा, चौखूटी, पिपरसेवा, नूराबाद, नयागांव, गंगा मालनपुर, चक्कगांव, बरुआपुरा, सहोरा, शनिश्चरा, जरेरूआ, गोबरा कॉलोनी, फूलपुर, तिघरा, बानमोर गांव आदि शामिल हैं।

इंड्रस्टीज एरिया में यह हुई बड़ी घटनाएं

दिनांकफैक्टरी का नाम

1.4.2014गोयल स्टोन इंडस्ट्रीज

15.4.2014 जेके टायर

30.4.2014 विनायक फैक्टरी

18.7.2014 जेके टायर

9.9.2014 जेके टायर

2.10.2014 पाइप फैक्टरी

24.10.2014 महालक्ष्मी एग्रीकल्चर

15.11.2014 बीयर फैक्टरी

दो माह पूर्व बालाजी इंड्रस्टीज में लगी आग (फाइल फोटो)