वाहनों पर की कार्रवाई
बिनापरमिट के टैक्सी के रूप में दौड़ रही छ: गाडियों को यातायात पुलिस ने जब्त कर चालानी कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को सौंपा है। इन वाहनों ने शहर की गोपीनाथ पुलिया पर अघोषित टैक्सी स्टैंड बना रखा था जिससे यातायात व्यवस्था भी बाधित होती थी। ट्रैफिक सूबेदार रणवीर सिंह यादव ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को चेतावनी भी दी है कि वे आगे से वाहन यहां खड़े करें। साथ ही दो बसों को आज बैरियर इलाके में पकड़ा गया। श्री यादव ने बताया कि वाहन चालकों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि वे बस स्टैंड परिसर में ही सवारियां भरकर गेट बंद करने के बाद रोड़ से गुजरे, लेकिन बस चालक आदेश पर अमल करते हुए कंट्रोलरूम के सामने से ही सवारियां भर रहे थे। एक बस का तीन हजार रूपए का चालान काटा गया है। जबकि दूसरा बस संचालक चालान कटाने को तैयार नहीं था।