- Hindi News
- तुलसी कॉलोनी में बीती रात एक कमरे में लगी आग, हजारों का माल खाक
तुलसी कॉलोनी में बीती रात एक कमरे में लगी आग, हजारों का माल खाक
मुरैना | कमरेमें लगी आग से हजारों का माल जलकर स्वाहा हो गया। घटना तुलसी काॅलोनी निवासी दीपक श्रीवास्तव के घर बीती रात हुई। जानकारी के मुताबिक दीपक का पूरा परिवार सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि को घर में सोया हुआ था। इसी दौरान घर के खाली पड़े एक कमरे जिसमें फ्रिज अन्य सामान रखा हुआ था अचानक आग भड़क उठी। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण सबसे पहले फ्रिज में लगी और धीरे-धीरे अन्य सामान को भी अपने कब्जे में ले लिया। आग से उठते तेज धुआं से अन्य कमरों में सो रहे परिजन जागे और आग बुझाने का प्रयास किया। पन्द्रह मिनिट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लगभग 70 हजार का माल जलकर खाक हुआ है।