- Hindi News
- वैश्य महासम्मेलन समाज बंधुओं को दिलाएगा शासकीय याेजनाओं का लाभ
वैश्य महासम्मेलन समाज बंधुओं को दिलाएगा शासकीय याेजनाओं का लाभ
मुरैना | वैश्यमहासम्मेलन समिति अब समाज बंधुओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोगी करेगी। जिलाध्यक्ष महेशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शासन की विधवा एवं परित्याकता महिला, एकीकृत वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों का बीपीएल कार्ड बनवाना, कामकाजी महिलाओं एवं पुरूषों का पंजीयन एवं उनके कार्ड बनवाना, विकलांग, बुजुर्गों की सहायता, वरिष्ठ नागरिकों का परिचय-पत्र बनवाना जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने में समिति सहयोग करेगी। साथ ही वैश्य परिवार परामर्श केन्द्र का जिला मुख्यालय पर संचालन किया जाएगा।