पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ महाविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

लॉ महाविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | लॉमहाविद्यालय के लिए आबंटित की गई भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में तहसीलदार ने अतिक्रमणकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कॉलेज प्रबंधन को भी कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। लॉ महाविद्यालय के लिए वर्ष 2011 में आबंटित की गई जमीन पर हाउसिंग बोर्ड अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करा सका है। इस लेटलतीफी के कारण एबी रोड़ स्थित सर्वे क्रमांक 1393/1 की जमीन को लोगों ने घेरना शुरू कर दिया है। संबंधित क्षेत्र के पटवारी ने बीते दिनो तहसीलदार नरेश गुप्ता के समक्ष रिपोर्ट दी कि उक्त भूमि पर सीताराम, बालकिशन पुत्रगण होतम प्रसाद ने अतिक्रमण कर लिया है। जिस पर तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वे 16 फरवरी को तहसील न्यायालय में उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करें अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत अतिक्रमित भूमि के बाजार मूल्य के 20 प्रतिशत अर्थदण्ड से अधिरोपित किया जाएगा।