पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर महीनों से पड़ा था ताला, दो को बर्खास्त किया

आंगनबाड़ी केंद्रों पर महीनों से पड़ा था ताला, दो को बर्खास्त किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ीकेंद्रों पर कई महीनों से ताला लटका था और कार्यकर्ताएं अपने ससुराल में रह रही थी। दोनों कार्यकर्ताओं को अब नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई विजयपुर के सीडीपीओ केशव गोयल ने बुधवार को अंजाम दी। इसके साथ ही एक स्व-सहायता समूह को भी हटा दिया गया है। वहीं दो कार्यकर्ताओं का वेतन काटा गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ केशव गोयल ने ओछा की झोपड़ी और बरोली गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों का कई बार निरीक्षण किया। उन्हें ओछा की कार्यकर्ता मनीषा रावत के मुरैना ससुराल में और बरोली की कार्यकर्ता उर्मिला शर्मा के श्योपुर ससुराल में रहने की जानकारी मिली। इन दोनों कार्यकर्ताओं को केंद्र पर पहुंचने के लिए नोटिस जारी किए गए। लेकिन दोनों ही कार्यकर्ताओं ने तो केंद्रों पर ड्यूटी देना उचित समझा और ही विभाग को जानकारी देना। लिहाजा बुधवार को सीडीपीओ केशव गोयल ने एक्शन लेते हुए दोनों कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति कर दी। अब इन दोनों केंद्रों पर नई कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। वहीं सीडीपीओ ने गोहरा आंगनबाड़ी केंद्र पर खाना नहीं बांटने के आरोप में न्यू जय दुर्गे स्व-सहायता समूह को हटा दिया है। वहीं गोहरा की कार्यकर्ता सुनीता जाटव और सहायिका का 10-10 दिन का मानदेय काटा है। दोनों ही देरी से केंद्र पर ड्यूटी देने आती हैं।

श्योपुर के मातासूला के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता शीला मीणा मंगल दिवस का कामकाज निपटा रही थी। तभी गांव का ही युवक रामबलवान मीणा शराब के नशे मेें धुत्त होकर केंद्र पर गया। युवक पोषण आहार के दो बैग उठा ले गया। कार्यकर्ता शीला ने इसका विरोध किया। इसके बाद युवक ने कार्यकर्ता को सिर्फ अश्लील गालियां दी। बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। घटना की सूचना कार्यकर्ता शीला मीणा ने तत्काल सीडीपीओ और सुपरवाइजर को दी। इसके बाद सीडीपीओ ने मामले में देहात पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।