- Hindi News
- मुरैना से आए चार लोगों ने घर में घुसकर मुखिया को पीटा, एक गिरफ्तार
मुरैना से आए चार लोगों ने घर में घुसकर मुखिया को पीटा, एक गिरफ्तार
बीरपुर | बीरपुरकस्बे के मेन बाजार में रहने वाले हरिओम पुत्र जुगल शर्मा के घर पर गत दिवस एक अनजान नंबर से मोबाइल कॉल आई थी, जिसे उनकी बहू ने रिसीव किया तो दूसरी तरफ से सिर्फ धमकी दी गई,बल्कि भद्दी गालियां भी दी। बाद में हरिओम शर्मा ने उस नंबर पर संपर्क कर मोबाइल पर महिला से बदतमीजी किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इस बारे में पूछताछ की थी। इसी बात से गुस्साए मुरैना निवासी रामू, बंटी दिवाकर और चिन्नोनी मुरैना के ही भोले शर्मा ने गुरुवार शाम पांच बजे बीरपुर पहुंचे ओर घर में घुसकर हरिओम शर्मा पर लाठी-घंूसे बरसाए। इस बीच सड़क पर लोगोंं की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।