- Hindi News
- विधायक ने प्रशासन से मिलकर चार वोट से हराया, कोर्ट जाएंगे : रिंकू
विधायक ने प्रशासन से मिलकर चार वोट से हराया, कोर्ट जाएंगे : रिंकू
िजपं सदस्य का चुनाव हारने पर प्रत्याशी ने विधायक पर मढ़ा आरोप
भास्करसंवाददाता| मुरैना
जिलापंचायत के वार्ड नंबर 10 में जिपं सदस्य का चुनाव चार वोट से हारने पर प्रत्याशी प्रबलप्रताप सिंह मावई रिंकू ने कहा है कि उन्हें विधायक रुस्तम सिंह ने प्रशासन से मिलकर हरवाया है।
विधायक ने अपने पुत्र राकेश सिंह को जिताने के लिए यह षडयंत्र रचा है, जिसके खिलाफ वे वकीलों से मंत्रणा कर रहे हैं और अब कोर्ट की शरण लेंगे। याद रहे आठ फरवरी को हुई जिला पंचायत के दूसरे चरण के वोटों की गिनती में पहले रिंकू मावई पुत्र पूर्व विधायक स्वर्गीय सोवरन सिंह मावई अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राकेश रुस्तम सिंह से आगे चल रहे थे। रिंकू का कहना है कि प्रशासन ने पहले उनकी जीत 156 वोट से होना बताई थी। यह बात दोपहर दो बजे की है। फिर रात को आठ बजे जो काउंटिंग सीट दी गई उसमें उन्हें हराकर चार वोट से राकेश सिंह को जिता दिया। यह सब मुरैना विधायक रुस्तम सिंह के इशारे पर किया गया। इसलिए वे अब इस मामले में अदालत की शरण में जाकर न्याय की गुहार करेंगे।
8 फरवरी को मतगणना पूर्ण होने के बाद जीत की खुशी का इजहार करते विजेता।