- Hindi News
- भाजपा नगर मण्डल ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
भाजपा नगर मण्डल ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
मुरैना|भाजपा नगरमण्डल मुरैना द्वारा पं. दीनदयाल जी की जयंती बीते रोज मनाई गई। जीवाजीगंज स्थित रामजानकी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामप्रकाश तिवारी उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कौशलेन्द्र अवस्थी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को उनके मार्ग पर चलने अनुसरण करने को कहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील उपस्थित कार्यकर्ताओं से की। इस मौके पर रामप्रकाश तिवारी, मानवेन्द्र दांगी, अरविंद भदौरिया, रामनरेश शर्मा, संजय सिंघल, रामवीर कंषाना, राजेश सिकरवार, संजय डण्डौतिया, मुकेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।